गोपालगंज, नवम्बर 4 -- डीएनबी पाठ्यक्रम की गुणवत्ता और प्रशिक्षण Gopalganj News: मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज में डीएनबी पाठ्यक्रम की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश गोपालगंज। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में बुधवार को डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में संचालित डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पाठ्यक्रम की संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें पाठ्यक्रम के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों के शैक्षणिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि गायनी एवं पीडियाट्रिक्स में दो-दो सीटें आवंटित हैं। साथ ही दोनों विषयों में दो-दो विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। एनेस्थीसिया में सीटों के लिए आवेदन प्रक्रियाधीन है। डीएम ने विद्यार्थियों का ड्यूटी रोस्टर वरीय चिकित्सा पदाधिकारियों के समन्वय से तैयार करने व बायोमेट्रि...