गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के मॉडल सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रविवार की सुबह इलाज के दौरान 21 दिन की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।

परिजनों का आरोप हंगामा व परिजनों का तेवर उग्र देखकर डॉक्टर व अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव निवासी आरिफ कमर पति दिलशाद अहमद की 21 दिन की बच्ची पिछले एक सप्ताह से बीमार थी। उसे कफ हो गया था। उसका इलाज इस प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई। स्थिति गंभ...