Gopalganj News: मेले में अग्निशमन वाहनों और उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे दमकलकर्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- Gopalganj News: गोपालगंज, दशहरा मेले के मद्देनजर थावे दुर्गा मंदिर परिसर सहित जिले के सभी प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों के आसपास अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और रेत की व्यवस्था के साथ संवेदनशील स्थलों पर अग्निशमन वाहन और दमकलकर्मी तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की टीमें पिछले 15 दिनों से पूजा पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच कर रही हैं। साथ ही पूजा समितियों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पंडालों में अग्निरोधी सामग्री के इस्तेमाल, बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और खुले स्थान पर पंडाल बनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Buxar N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.