Gopalganj News: मेला देखने गए छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
गोपालगंज, सितम्बर 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव में आठ वर्षीय छात्र अंकित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह उसका शव दाहा नदी के किनारे कब्रिस्तान के समीप पानी भरे परती खेत से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को छिपाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा वार्ड नंबर 11 निवासी मोहर साह का आठ वर्षीय पुत्र अंकित कुमार कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार को वह गांव में निकले महावीरी अखाड़ा जुलूस को देखने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.