गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भादो की उमस के बीच बुधवार को मौसम ने अपना रंग बदल लिया। आसमान में दिनभर मेघों की आवाजाही रही और पुरवाई की ठंडी छुअन ने फिजा को खुशनुमा बना दिया। जिले के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर कुछ मिनटों की फुहारें भी पड़ीं। बारिश भले ही कम हुई, लेकिन बादलों की छांव और तेज हवाओं ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 2nd September: बिहार के पटना, बक्सर समेत कई जिलों में आज बारिश; मौसम का हालमौसम की स्थिति दिनभर चली पुरवा की रफ्तार 21 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट से उमस वाली गर्मी का असर कम रहा। आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्...