Gopalganj News: मेंहदिया गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सास ने शव को गंडक नदी में फेंका
गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाने के मेंहदिया गांव में गुरुवार की रात एक 20 वर्षीया नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने सास पर दो लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गंडक नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंडक नदी में शव की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया। मृतका जादोपुर थाना क्षेत्र के मेंहदिया गांव निवासी शमीनाथ सहनी की 20 वर्षीया पत्नी शोभा देवी थी।वह मूल रूप से पश्चिमी चंपारण की रहने वाली थी और करीब तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद की बात कही पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.