गोपालगंज, सितम्बर 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को भी शहर का बाजार कान्हा के रंग में रंगा नजर आया। बाजार की गलियों से गुजरते ही कहीं रंग-बिरंगे मुकुट और मोरपंख सजे दिखे तो कहीं छोटी-बड़ी बांसुरियां और लड्डू गोपाल के आकर्षक वस्त्र लोगों का ध्यान खींच रहे थे। दुकानों के आगे सजी पूजन सामग्री और फूल-मालाओं के बीच खरीदारों की आवाजाही से बाजार में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- कान्हा बने नन्हे-मुन्ने, चेहरे पर मासूमियत तो मां की आंखों में ममताखरीदारी का उत्साह सुबह से ही लोग जन्माष्टमी की तैयारी के लिए खरीदारी करने निकल पड़े। दोपहर बाद बाजार में भीड़ और बढ़ गई। दुकानों पर बच्चों के लिए कान्हा की वेशभूषा खरीदने को लेकर अभिभावकों में खास उत्साह दिखा। कोई नन्हे कान्हा के लिए पीले वस्त्र पसंद कर रहा था तो ...