Gopalganj News: मुकदमे की जांच कराने की मांग को लेकर अनशन शुरू
गोपालगंज, जुलाई 16 -- Gopalganj News: बरौली। पूर्व में दर्ज एक मुकदमे की जांच वरीय पदाधिकारियों से कराने की मांग को लेकर थाने के बघेजी गांव निवासी भैरवी सिंह व अन्य लोगों ने थाना चौक स्थित शहीद स्मारक के पास गुरुवार से अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उक्त कांड की जांच बघेजी गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों को बुलाकर पुनः कराई जाय। यदि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कारवाई नही की गई तो आगे भी आमरण अनशन जारी रहेगा। ज्ञात हो कि इसी मांग को लेकर इनके द्वारा बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.