Gopalganj News: मुंशी प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना का आधार : प्राचार्य
गोपालगंज, जुलाई 31 -- Gopalganj News: भोरे।एक संवाददाता बीपीएस कॉलेज भोरे में शुक्रवार को हिन्दी विभाग की तरफ से मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सुमन ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों और यथार्थ का सशक्त आधार है। जो आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। इससे पूर्व मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी। वक्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद ने किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषित वर्ग के जीवन-संघर्ष को अपनी लेखनी के माध्यम से अमर बना दिया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं समाज को संवेदनशील, मानवीय और उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देती हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: प्रेमचंद यथार्थवादी युग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.