Gopalganj News: मीरगंज में ट्रक के धक्के से बाइक सवार बंगाल के मिलकर्मी की मौत, दूसरा जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 20 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनारी मठिया गांव के समीप बुधवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बंगाल के एक मिलकर्मी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक कोलकाता के वर्धमान जिले के कागसा थाने के धोबारू गांव के जयदेव राय का 33 वर्षीय बेटा लालटू राय था। घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोलकाता का मजदूर मीरगंज में रहकर मीरगंज में बन रहे मिल में काम करता था। वह बुधवार की देर रात मीरगंज बाजार में किसी काम को लेकर गया हुआ था। वापस वह एक दूसरे मजदूर के साथ बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.