गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- Gopalganj News: उचकागांव। शारदीय नवरात्र को लेकर मीरगंज शहर में दुर्गापूजा की रौनक छा गई है। मिल रोड, मरछिया देवी चौक, लेबर चौक, हथुआ मोड़, जयप्रकाश चौक, राजेंद्र चौक समेत विभिन्न स्थानों पर बने पूजा पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठे हैं। शाम होते ही पूरा शहर उत्सवी रंग में रंग जा रहा है। पूजा पंडालों की भव्यता श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। खासकर मरछिया देवी चौक पर अधिक चहल-पहल देखी जा रही है। परिवार के साथ पहुंचे श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: शारदीय नवरात्रि की धूम आकर्षक विद्युत झालरों और जगमगाती रोशनी के बीच पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ र...