गोपालगंज, अक्टूबर 26 -- Gopalganj News: मीरगंज में अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा, महिला गिरफ्तार दुकान से पटाखा बनाने का कच्चा माल और तैयार पटाखे बरामद, छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज शहर में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के चूड़ी मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने कथित रूप से अवैध पटाखा कारोबार में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान खुशबू खातून के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दुकान से पटाखा बनाने का कच्चा माल और बड़ी मात्रा में तैयार पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से उलझती और बदजुबानी करती नजर आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने मीरगंज ...