गोपालगंज, अगस्त 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम गश्ती व वाहनों की जांच के दौरान हथुआ मोड़ से एक युवक को 29 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया युवक मीरगंज थाने के राजमोहन कॉलोनी के नगीना पासवान का बेटा अंकित कुमार बताया गया है। मामले में युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 10.43 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई मंगलवार को पकड़े गए युवक से पूछताछ करने के बाद मीरगंज थाने की पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार मीरगंज थाने की पुलिस एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गश्ती व वाहनों की जांच के लिए निकली थी। पुलिस की टीम हथुआ मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस की टीम क...