Gopalganj News: मीरगंज के बरईपट्टी में युवक के साथ मारपीट कर किया अधमरा, हालत गंभीर
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाने के बरईपट्टी गांव में रविवार को गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक भृगुन चौरसिया गांव का 30 वर्षीय बेटा अर्जुन कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में मारपीट में जख्मी युवक के परिजनों ने बताया कि पड़ोस के लोग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से मामले को शांत किया गया। घटना की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.