Gopalganj News: मिर्जापुर में सड़क पार कर रही लड़की को बचाने में बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी
गोपालगंज, अगस्त 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के मिर्जापुर गांव के समीप एनएच 27 पर बुधवार को सड़क पार कर रही एक लड़की को बचाने में बाइक सवार देवर-भाभी गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके साथ एक छोटा बच्चा भी चोटिल हो गया। इलाज के लिए दोनों को मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार को बरौली थाने के सलोना गांव के श्रीकिशुन यादव का 23 वर्षीय बेटा शंभू कुमार यादव अपनी भाभी व नरेश यादव की पत्नी नेहा देवी को बाइक से लेकर मिर्जापुर मोड़ पर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान एक लड़की अचानक उनकी बाइक के सामने से सड़क पार करने लगी। अचानक बाइक के सामने लड़की के आ जाने के बाद बाइक सवार ने जब ब्रेक लगाया तो उनकी बाइक असंतुलित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.