गोपालगंज, सितम्बर 27 -- Gopalganj News: थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेदुटोला गांव में शनिवार की शाम शराब के नशे में एक युवक ने पड़ोसी युवक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। मामले में घायल युवक बेदुटोला निवासी राजशेखर सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने पड़ोसी सूर्यभान सिंह पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची और आरोपित सूर्यभान सिंह को पकड़कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...