गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: थावे। थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। मामले में आदित्य कुमार ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आदित्य कुमार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर से मेला देखने गोपालगंज जा रहा था। घर से करीब दो सौ मीटर दूर पहुंचते ही गांव के राघव कुमार सहित अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चाकू और रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। शोर सुनकर बचाने पहुंची उसकी मां पूनम देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। प्राथमिकी में आदित्य कुमार ने मारपीट का कारण राघव कुमार और राज कुमार के खिलाफ पूर्व से दर्ज ए...