गोपालगंज, अगस्त 13 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हमलावरों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी महिला संजोती देवी को परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...