Gopalganj News: मारपीट में तीन जख्मी, प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- सेमरिया टोला बरवा गांव में मारपीट Gopalganj News: कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के सेमरिया टोला बरवा गांव में कुछ लोगों ने मिलकर ससुर-बहू सहित तीन लोगों को जख्मी कर दिया। मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सुग्रीव साह की पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे अग्रिम साह, अर्चना देवी और पांच अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए उन्हें बाल पकड़कर घर से सड़क पर खींच ले गए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उनकी बेटी पूनम गुप्ता और ससुर स्वामीनाथ साह उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचदेवरी ले जाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.