गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: उचकागांव। उचकागांव थाना क्षेत्र के भुवला गांव से जीन बाजार खरीदारी करने जा रही महिला व उसके बेटे को ओटनीपट्टी रेलवे ढाला के समीप घेर कर पिटाई करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में उचकागांव थाना क्षेत्र के भुवला गांव के नीतीश कुमार व उनके भाई राकेश कुमार शामिल है। घटना विगत 20 जुलाई की शाम की है । मामले में घायल सुनीता देवी के आवेदन पर दोनों गिरफ्तार आरोपी सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...