Gopalganj News: मारपीट कर रुपए छीना, केस दर्ज
गोपालगंज, जुलाई 17 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के खालगांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर एवं पांच हजार रुपए छीन लिए। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें खालगांव निवासी रामसूरत यादव ने कहा है कि 08 जुलाई को उसी गांव के प्रमोद यादव, हरेराम यादव, संदीप यादव सहित पांच लोग एकजुट होकर उन पर हमला कर दिए। उनके पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया,जिससे उनका पैर टूट गया। उसके बाद सभी लोग मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान जेब से पांच हजार रुपए निकाल लिया गया। घटना के बाद सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.