गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को शेख टोली गांव में छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक शेख टोली गांव के अनुप कुमार है। तलाशी के क्रम में पुलिस उसके पास से मादक पदार्थ की छह पुड़िया बरामद की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...