Gopalganj News: मातमपूर्सी में जा रही महिला की सेमरा बाजार में सड़क दुर्घटना में मौत
गोपालगंज, सितम्बर 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाने के समेरा बाजार के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका गोपालपुर थाने के ही लाछपुर गांव के अली इमाम सैफी के 38 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून थी। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटनाक्रम घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदही गांव में जा रही थी। वह जैसे ही गोपालपुर थाने के सेमरा बाजार के समीप पहुंची कि बाइक से असंतुलित होकर वह सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.