गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: मांझागढ़ , थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात को एक शराब तस्कर और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। प मांझागढ़ पुलिस एनएच 27 पर झंझवा गांव के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें केरवनिया गांव के रामजी सहनी के शराब बेचने की सूचना मिली। ​इसके बाद उसे ढाई लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, धामापाकड़ गांव के बबलू यादव को शराब के नशे में पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: शराब तस्कर और नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...