Gopalganj News: मांझागढ़ के शेख परसा गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी
गोपालगंज, अक्टूबर 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक उसी गांव के सुरेश मांझी का 22 वर्षीय बेटा धीरज कुमार बताया गया है। इलाज के लिए उसे मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इस बीच गांव में ही उसकी बाइक पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.