गोपालगंज, अगस्त 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के वृत्ति टोला गांव में बुधवार को पोखर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक जयप्रकाश प्रसाद का 12 वर्षीय बेटा आयुष कुमार था। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आयुष गांव के ही एक पोखर के समीप गया था। इस दौरान वह अचानक पोखर में डूब गया। उसके डूबने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पोखर से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी मांझा लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी l ...