Gopalganj News: मांझागढ़ के मड़वा टोला गांव में सांप के काटने से अचेत बच्चे की मौत के बाद हंगामा
गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- सांप के काटने से बच्चे की मौत के बाद हंगामा Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के मड़वा टोला गांव में बुधवार को सांप के काटने से अचेत बच्चे की इलाज के दौरान मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौत होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण बच्चे की मौत हुई है। मृतक सुभाष राम का 10 वर्षीय बेटा उज्जवल कुमार था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उज्जवल कुमार अपने घर में स्थित कमरे में छज्जे पर रखे गए कुछ सामानों को उतार रहा था। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान जब बच्चे की मौत हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.