गोपालगंज, अगस्त 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के छवहीं गांव के समीप एनएच 27 पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार मां-बेटे जख्मी हो गए। जख्मी मांझागढ़ थाने के ही दुलदुलिया गांव के मो. जलाउद्दीन की 55 वर्षीय पत्नी चांदतारा खातून व 24 वर्षीय बेटा जाहिद को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को मां-बेटे एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से शहर में आ रहे थे। इस दौरान वे जैसे ही छवहीं गांव के समीप पहुंचे कि उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां उनकी मौजूदगी में दोनों का इलाज किया ग...