गोपालगंज, अगस्त 30 -- Gopalganj News: गोपालगंज। छपरा-थावे रेलखंड के मांझागढ़ स्टेशन पहुंच पथ पर जगह-जगह जल जमाव होने से यात्रियों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। मांझागढ़ स्टेशन के पूरब ढ़ाला के समीप से स्टेशन के तरफ जाने वाले सड़कों पर जलजमाव से बड़े-बड़े गड्ढे भी उभर आए हैं। सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश होने के साथ सड़क जलमग्न हो जा रहा है। जिससे यात्रियों को मजबूरन रेल लाइन पकड़कर स्टेशन पहुंचने की मजबूरी बन जा रही है। यात्रियों ने रेलवे से स्टेशन पहुंच पथ से जल निकासी कराने व सुरक्षित आवागमन लायक सड़क बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...