गोपालगंज, अक्टूबर 14 -- जुआ खेलने के आरोप में चार गिरफ्तार Gopalganj News: - छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2650 रुपये नकद और ताश की गड्डी किया बरामद - पुलिस ने गिरफ्तार सभी जुएड़ियों के खिलाफ प्राथमिकी किया दर्ज, आगे भी होगी कार्रवाई मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से 2,650 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी भी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मांझागढ़ पुरानी बाजार छठी मइया पोखरा के पास एक पलानी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए मांझागढ़ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को द...