गोपालगंज, नवम्बर 3 -- महुअवा गांव में घर से पांच लाख की चोरी Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) कटेया थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और शादी के आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, महुअवा गांव निवासी जयराम कुशवाहा के घर में सोमवार की रात करीब नौ बजे परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे के रास्ते से प्रवेश कर गए। बताया जाता है कि एक कमरे में जयराम कुशवाहा की पुत्री रमिता कुमारी और पुत्रवधू सरिता देवी एक साथ सो रही थीं। सरिता देवी के कमरे में ताला लगा हुआ था। इसी कमरे में उनकी शादी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। चोरों न...