Gopalganj News: महिला पर जानलेवा हमला, जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 20 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाने के रामगढ़वा गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दुलारी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ----- आपसी विवाद में मारपीट, युवक जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाने के खजूरी पुरब टोला गांव में सोमवार को आपसी विवाद में मारपीट में ब्रजेश यादव जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.