Gopalganj News: महिला को जमीन पर दिलाया कब्जा
गोपालगंज, सितम्बर 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भूमि विवाद से जुड़े मामले में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के आदेश के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को सदर अंचल के अरार मौजा में एक महिला को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। दखल-दहानी की कार्रवाई के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।सीओ रजत कुमार वर्णवाल ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत दखल-दहानी कराई गई। इसके लिए सदर अंचल अधिकारी रजत कुमार वर्णवाल और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.