Gopalganj News: महिला के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: कटेया। एक संवाददाता। स्थानीय थाने के सहजनवा कला गांव में कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में महिला ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में रीना देवी ने आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को उसी गांव के उमा यादव उसके घर में घुस गया एवं उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायती के माध्यम से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। पुनः अगले दिन उमा यादव, रूपेश यादव, मुकुल यादव सहित पांच लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे एवं महिला को खींचकर अपने दरवाजे पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई।इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। उक्त महिला को इलाज के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.