गोपालगंज, अगस्त 27 -- Gopalganj News: गोपालगंज। महावीरी जुलूस और मेले के मद्देनजर गोपालगंज शहर में शुक्रवार की दोपहर से करीब सात घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने सुरक्षा को लेकर शहर में बिजली आपूर्ति करने वाले सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बंद रखने के लिए समय का भी निर्धारण कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से रात 11:30 बजे तक या जुलूस की समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली कंपनी शहर के हजियापुर पावर सब स्टेशन से निकलने वाले फीडर एक, दो, चार व पांच व अरार मोड़ पावर सब स्टेशन से निकलने वाले फीडर तीन से बिजली की आपूर्ति करती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जुलूस को लेकर आज आठ घंटे बाधित रहेगी बिजली इधर, सदर अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कोर्ट व अतिथि गृ...