Gopalganj News: महावीरी जुलूस में डीजे, ऑर्केस्ट्रा और धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रोक
गोपालगंज, अक्टूबर 18 -- Gopalganj News: उचकागांव, एक संवाददाता। महावीरी जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर रविवार को थाना क्षेत्र के दहीभाता संत मोड़ पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें नवादा परसौनी सहित बरारी जगदीश, पाखोपाली और मठिया टोला से 22 व 23 अक्टूबर को निकलने वाले महावीरी जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में अखाड़ा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व के विवाद को देखते हुए नवादा परसौनी में मस्जिद के समीप जुलूस मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी। पुलिस बल की विशेष तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। जुलूस के दौरान धारदार हथियारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.