Gopalganj News: महावीरी अखाड़े में धारदार हथियार, हाथी-घोड़े व नर्तकी पर रहेगा प्रतिबंध
गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता प्रखंड के विभिन्न गांवों में होने वाले महावीरी अखाड़े को लेकर रविवार को मांझागढ़ थाना परिसर में अखाड़ा संचालकों के साथ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बैठक की। बैठक में महावीरी अखाड़े के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अखाड़े के जुलूस में धारदार हथियारों का प्रदर्शन, हाथी-घोड़े लाना तथा नर्तकी नचाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सभी अखाड़ा संचालकों से निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति, विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महावीरी अखाड़ा शौर्य और सौहार्द का प्रतीक है। इसके आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.