गोपालगंज, सितम्बर 29 -- Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के नटवा गांव में आयोजित होनेवाले महावीरी अखाड़ा मेले को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने की। इस दौरान मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने अखाड़ा समिति के सदस्यों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेला एवं जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। नटवा में 4 अक्टूबर की रात और 5 अक्टूबर को दिन में महावीरी अखाड़ा मेले का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अखाड़ा समिति के सदस्य एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे। ...