Gopalganj News: महम्मदपुर में रास्ते के विवाद में तलवार से हमला कर पांच को किया जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 5 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाने के हरपुर टेंगराही गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीरर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जख्मी लोगों में वैद्यनाथ राय के 58 वर्षीय बेटा हरेकृष्ण राय, 65 वर्षीय हरेराम राय, छोटेलाल राय के 21 वर्षीय बेटा बिपिन कुमार, हरेकृष्ण राय का 30 वर्षीय बेटा विजय कुमार व जय किशुन राय का 29 वर्षीय बेटा बृजेश कुमार शामिल हैं। जख्मी लोगों ने बताया कि रास्ते को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर रविवार को हमलवर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.