Gopalganj News: महम्मदपुर में मछली व्यवसायी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक लाख रुपए छीने
गोपालगंज, जुलाई 31 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटेया टोला गांव में शुक्रवार को एक मछली व्यवसायी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर कुछ लोगों ने उसके पास रखे गए एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। चाकू बाजी में जख्मी मछली व्यवसायी कटेया टोला गांव के भभिखन सहनी का 29 वर्षीय बेटा धनु सहनी बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
इलाज की प्रक्रिया प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में चाकू बाजी में जख्मी मछली व्यवसायी धनु सहनी ने बताया कि शुक्रवार को वह एक शख्स को एक लाख रुपए देने के लिए अपने घर से जा रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.