Gopalganj News: महम्मदपुर में पानी भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, पांच जख्मी
गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: सिधवलिया। महम्मदपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार शाम सड़क पर बने पानी भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से पांच यात्री जख्मी हो गए। इनमें सीमा कुमारी, मंजू कुमारी, रजनीश कुमार, संतोष बैठा और रिंकी देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बारिश का पानी भरने से वह दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा उसमें चला गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.