गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल मनाई जाएगी, लेकिन शहर के बाजार में कान्हा का रंग चढ़ने लगा है। दुकानों पर मथुरा-वृंदावन, बनारस और कोलकाता से आई पोशाक सज गई हैं। कहीं जरी और जरदोजी की चमक है तो कहीं वेलवेट और मोती वर्क वाली पोशाक लड्डू गोपाल को सजाने के लिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। भीड़ से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कान्हा की पोशाक से झूले तक, जन्माष्टमी की खरीदारी को बाजारों में उमड़ भीड़ बाजार सजने लगा है थाना रोड के गोटा विक्रेता अरुण गुप्ता ने बताया कि जरी, दबका वर्क, नक्काशी, जरदोजी, साटन, कॉटन, मोती वर्क और वेलवेट की पोशाकें उपलब्ध हैं। अलग-अलग आकार के लड्डू गोपाल के अनुसार पोशाकों की डिजाइन भी रखी गई है। शहर के अलावा मीरगंज, बरौल...