Gopalganj News: मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार दो मजदूर सड़क दुर्घटना में जख्मी
गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के विशुनपुरा गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी मजदूरों को इलाज के लिए बरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरौली थाने के पिपरहिया गांव के शिव प्रसाद का 28 वर्षीय बेटा बीजू प्रसाद व जगदीश प्रसाद का 18 वर्षीय बेटा दीपू कुमार एक बाइक पर सवार होकर विशुनपुरा बाजार में मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- Gopalg...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.