गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- कटेया में चोरी और किशोरी के लापता होने के मामले Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रामजानकी मठ सिकटिया स्थित हनुमान मंदिर से गत रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने कांसे का घंटा चोरी कर ली। चोरी गए घंटे का वजन करीब 14 किलोग्राम है। जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने प्राथमिकी में बताया है कि गांव स्थित हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने कांसे के घंटा चोरी कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए घंटे की बरामदगी और मंदिर में पुनः घंटे की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज क...