गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने काली मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए 53.6. लीटर शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काली मोड़ की तरफ से तस्कर शराब लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराब लदी बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान खिरिया गांव के संदीप शर्मा और फरार तस्कर की पहचान खिरिया के ही नूर आलम के रूप में हुई। गिरफ्तार तस्कर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: 158 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...