Gopalganj News: भोरे में 41 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 24 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने बनिया छापर गांव से 41 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में गांव के सुजीत कुमार और करण कुमार शामिल हैं। दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुजीत कुमार के घर पर स्मैक की अवैध बिक्री चल रही है। इसके बाद पुलिस ने सीओ अनुभव राय के नेतृत्व में सुजीत के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर उक्त दोनों युवक भागने लगे। जिन्हें पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सुजीत कुमार की जेब से एक सफेद प्लास्टिक में रखा 7.93 ग्राम और करण कुमार के पास से 1.57 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
शराब पकड़ने की कार्रवाई ----- 155 बोतल शराब के साथ दो किशोर पकड़ाए भोरे। एक संवाददात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.