गोपालगंज, अक्टूबर 1 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता ​स्थानीय थाने की पुलिस ने भोरे ब्लॉक मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए 33 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में भीखाछापर गांव का आलोक कुमार सिंह और हरिहरपुर गांव का राजन कुमार शामिल है। दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर ब्लॉक मोड़ के पास स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बीडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ​आलोक की जेब से एक सफेद प्लास्टिक में रखा 14 पुड़िया व राजन की पॉकेट से 19 पाउच स्मैक बरामद हुआ।

शराब तस्करी की गिरफ्तारी ------ कार पर लदी 281 लीटर शराब के साथ के दो तस्कर गिरफ्तार भोरे। एक संवाद...