Gopalganj News: भोरे में सर्पदंश से पीड़ित पांच मरीज पहुंचे रेफरल अस्पताल
गोपालगंज, जुलाई 30 -- Gopalganj News: भोरे। प्रखंड में बरसात के बीच सर्पदंश की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो गई है। सिर्फ बुधवार की रात ही स्थानीय रेफरल अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित पांच मरीज एक साथ पहुंचने से अफरा- तफरी का माहौल बन गया। बाद में तीन मरीजों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दो मरीजों का इलाज रेफरल अस्पताल में ही जारी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सर्पदंश के शिकार लोगों में मिश्रौली के राजन कुमार, कल्याणपुर की अंजलि देवी, रिंकू देवी व पिंकी देवी व पाखोपाली के रमेश कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.