Gopalganj News: भोरे में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के वायरलेस मोड़ पर करीब 15 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।बताया जाता है कि बुधवार की सुबह घायल वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर तत्काल रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के थाने के मथौली गांव का 70 वर्षीय चंद्र भगत था। परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले चंद्र भगत भोरे के वायरलेस मोड़ के पास किसी काम से गए थे।इ सी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थ। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बुधवार की सुबह अचानक उनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई। आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.