Gopalganj News: भोरे में पांच वर्षीया बच्ची से छेड़खानी, आरोपित गिरफ्तार
गोपालगंज, अक्टूबर 23 -- Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के एक गांव में पांच वर्षीया बच्ची के साथ छेड़खानी किए जाने व परिजनों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि पीड़िता की मां घर से बाहर गई हुई थी तथा बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही मुन्ना सिंह घर में घुसकर बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बगल में ही रहने वाली बच्ची की चाची ने घटना का वीडियो बना दिया। बच्ची की मां उक्त वीडियो के आधार पर जब आरोपित से पूछताछ करने गई तो इसे जान से मारने की धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.